चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित कार्यसमिति से मिले विधायक दीपक बिरुवा

कुशल नेतृत्व व अच्छे टीमवर्क का नतीजा है टीम प्रगति का प्रचंड बहुमत से जितना : विधायक


चाईबासा : चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 23-25 के चुनाव मे पुनः निर्वाचित अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों  से माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल के आवास में मिले भेंट के क्रम में विधायक जी ने टीम प्रगति को इतनी बड़ी जीत के लिए पुष्प गुच्छ देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की उन्होंने कार्यसमिति सदस्यों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए व्यापारियों एवं उद्यमियों के हित मे कार्य करना एवं समस्याओं का डट कर सामना करने की सलाह भी दी, 


विधायक जी ने कार्यकारिणी पद पर निर्वाचित युवा एवं ऊर्जावान सदस्यों को चेंबर हित मे तथा मतदाता के आशाओं पर खरा उतरने की बात कही उन्होंने कहा चेंबर हमेशा सरकार, प्रशासन और व्यापारी के बीच सेतु का काम करते हुए समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाती है। बकौल विधायक जी झारखंड सरकार राज्य एवं कोल्हान के व्यापारियों और उद्यमियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

मौके पर चाईबासा चेम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष सह एफजेसीसी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कोल्हान नितिन प्रकाश, नवनिर्वाचित अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिबूलाल अग्रवाल व विकास गोयल, सचिव नीरज संदवार, संयुक्त सचिव हाजी वकील खान कोषाध्यक्ष राजीव खिरवाल कार्यकारिणी सदस्य गोविंदा खेतान, नित्यम नेवटिया, राजेश अग्रवाल, मृणाल सर्राफ, निशा केडिया, निशान चौबे, सौरभ गुप्ता, विकास अग्रवाल, पीयूष गोयल, विवेक कुमार सिन्हा, सदस्य पिंटू अग्रवाल, बाबूलाल विजयवर्गीय समेत अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post