दुर्गोत्सव में मंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला में लोगों को दी शुभकामनाएं, भक्ति उल्लास का रहा माहौल


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : दुर्गोत्सव में जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन और लोगों को दुर्गा पूजा उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं दी, चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा।
इससे पहले इंद्राटांडी स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सनंद आचार्य के नेतृत्व में सदस्यों ने मंत्री श्री सोरेन का भव्य स्वागत किया।

मंत्री श्री सोरेन ने यहां माता शक्ति रुपिणी की दर्शन की एवं माता के प्रति आस्था जताया।


कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, एसपी डॉ विमल कुमार भी थे। अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, बीडीयो यस्मिता सिंह, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।



मंत्री श्री सोरेन इंद्राटांडी में ही सरायकेला दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल भी पहुंचे और माता शक्ति रुपिणी का दर्शन की एवं लोगों को दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं दी। बताते चलें की दुर्गा पूजा उत्सव में भक्त श्रद्धालुओं का रुख पूजा पंडाल की ओर रहा। पुराना बस स्टैंड के निकट मंदिर में सरकारी प्रयास से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। 


अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह ने मंदिर में पूजा अर्चना की। 

जानकारी के मुताबिक पैलेस के निकट पब्लिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पूजा उत्सव का आयोजन किया गया है।


इसके अलावा स्टेडियम के निकट भी भव्य पंडाल बना है। जहां माता दुर्गा की पूजा अर्चना में भक्त श्रद्धालु जुटे हैं। चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post