सरायकेला : आज परम पूज्य बापू जी महात्मा गांधी के 154 वीं जयंती पर जे बी के एस एस द्वारा सुकसारी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जे बी के एस एस के सक्रिय सदस्य गोपेश महतो ने कहा सत्य, अहिंसा की राह पर चल कर जिन्होंने हमे अंग्रेजों के गुलामी से आजाद कराया, ठीक उसी प्रकार आज झारखंड के तमाम युवा साथियों को संदेश देते हैं कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम अपने अधिकार को पा सकते हैं।
गांधीजी की जन्मदिवस को पुरे विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
क्यूंकि गांधीजी खुद सबसे पड़े अहिंसा के पुजारी थे। वहीँ वो शांति और सच्चाई की भी मूरत थे।साथ ही साथ आज सफाई अभियान भी चलाया गया। मौके पर उपस्थित रसूनिया पंचायत के मुखिया मंगल मांझी, फूलचंद महतो, आशु कालिंदी, बिमलेंदु प्रसाद, मलिंद्र गोप, कमलेंदू महतो, पूर्ण शशी, गौतम, फूलचंद, वासुदेव बृहस्पति, भूबन, राजेश, सीमंत, सुभाष, सुखदेव, लालू, पर्वत, डाकू मांझी, भागीरथ सिंह सरदार आदि उपस्थित थे।
