कराईकेला पुलिस नें तीन हत्यारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा


चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले पोंगड़ा गांव के के ग्रामिणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पोंगडा मे सुनिया करवा को ग्राम पोंगडा के निवासी को गोलोंग कारवा तथा जौरा कारवा व जोबना कारवा द्वारा बीते रात को लकड़ी के डंडा, लोहे का छड़ तथा पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर मे ईलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। 


इस सूचना का सनहा दर्ज कर सूचना का सत्यापन किया गया। सत्यापन के क्रम मे घटना को सत्य पाया गया तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के आलोक में कराईकेला थाना में कांड सं0-15/2023 दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी वैधानिक तरीकों से घटना मे शामिल गोलोंग कारवा, जौरा कारवा, दोनों पिता- स्व०- रामराय कारवा व जोवना कारवा उर्फ जमुना कारवा को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। पूछताछ मे उन्होने घटना मे अपनी-अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त सामानों को बरामद कराया गया। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ये किया गया जप्त सामान

लोहे का 16 mm का छड़ जिसकी लं0- करीब 02 हाथ,लकड़ी का एक डंडा लंबाई करीब 02 हाथ,हत्या में इश्तेमाल किया गया पत्थर

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता -

 गोलोंग कारवा,जौरा कारवा, दोनों पिता- स्व0 रामराय कारवा व जोवना कारवा उर्फ जमुना कारवा, पति- जौरा कारवा, सभी साO - पोंगड़ा, थाना- कराईकेला, जिला - प० सिंहभूम चाईबासा।

छापामारी दल में शामिल

पुअनि दीपक क्रिएसन थाना प्रभारी कराईकेला थाना,पुअनि ​​पिंटू कुमार कुरैकेला थाना,पुअनि सुशील कुमार कराईकेला थाना,कराईकेला थाना के सशस्त्र बल।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post