चाईबासा : सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झींकपानी प्रखंड के चांदीपी फुटबाल मैदान में 5 नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। झामुमो प्रखंड समिति ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए सोमवार को झींकपानी स्थित झामुमो कार्यालय में माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा की उपस्थिति में तैयारी समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुडीउली, सचिव शिशिर बुडीउली, हरिलाल करजी, प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, मुखिया चरण मुंडा, पूर्व मुखिया मेंजारी मुंडा, संजीव गोप, शिवा चौधरी, सुशील बुडीउली, तूती सरदार, हरविंदर, कुसविंदर, पारु हेस्सा, सुंदर गोप, सोमनाथ कुंकल समेत अन्य उपस्थित थे।


