नि: शुल्क कोचिंग संस्थान हुआ डिजिटलाइजेशन


चाईबासा : समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा संचालित नि: शुल्क कोचिंग संस्थान, तांतनगर में डिजिटाइजेशन क्लास रूम का उद्घाटन तांतनगर थाना प्रभारी राहुल कुमार राम एवं बैंक अधिकारी मुकरु हेम्ब्रम के कर कमलों से किया गया।

कोचिंग संस्थान का डिजिटलाइजेशन से विद्यार्थियों में काफी उत्साह है

अतिथि थाना प्रभारी ने कहा कि कोचिंग संस्थान के अपग्रेडन से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी और वे मुख्य धारा से जुड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बना सकेंगे। 

मौके पर संस्थान के अध्यक्ष जगन्नाथ बिरुवा, उपाध्यक्ष बसंत सामड, गंगाराम बिरुवा, महासचिव देवानंद बिरुली, कोषाध्यक्ष यशवीर सावैयां, उपसचिव शिक्षक जर्मन बिरुली, सलाहकार मुकरु हेम्ब्रम, रोहन बिरुली, मुरलीधर पुरती, रश्मि प्रभा, भगवान सावैयां एवं संस्थान के सदस्यगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post