चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का पांचवा शपथ ग्रहण समारोह जिले के उपायुक्त महोदय अनन्य मित्तल, मुख्य चुनाव पदाधिकारी बजरंग लाल चिरानिया, चुनाव पदाधिकारी दिलीप अग्रवाल, कमल लाठ चुनाव पर्यवेक्षक अशोक सराफ के उपस्थिति में स्थानीय पिल्लई हाल में संपन्न हुआ जिसमें सभी पदाधिकारी को शपथ दिला कर सर्टिफिकेट और कार्ड प्रदान किया गया.
जिसमें अध्यक्ष राजकुमार ओझा उपाध्यक्ष C A अभिषेक दोदराजका, संजय चिरानिया, अनुमंडलीय उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, मनोज निषाद महासचिव संतोष सिन्हा सह सचिव मुदस्सर इमाम खान, इम्तियाज़ खान कोषाध्यक्ष C A आयुष दोदराजका कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक चौरसिया, प्रमोद खीरवाल, प्रकाश उपाध्याय, छोटू लाल गुप्ता, अमरेंद्र मिश्रा, संजय कुमार, मनीष पसारी, मोहित चिरानिया, रघुनंदन फिरोजी वाला, दिनेश फिरोजी वाला, जगविंदर प्रताप सिंह सभी को शपथ दिला कर चेंबर के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने का संदेश दिया गया.
मंच संचालन चुनाव पदाधिकारी कमल लाठ ने किया उसके बाद मंच संचालन नवनिर्वाचित महासचिव संतोष सिन्हा ने किया उसके बाद अभीभाषण में मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा अपने चुनाव के कार्य पद्धति को विस्तार पूर्वक समझाया गया जिसमें चुनाव शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में करवाने के लिए सभी चुनाव पदाधिकारी को और चुनाव सहयोगी को श्रेय दिया उसके बाद अध्यक्षीय उद्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार ओझा के द्वारा उपायुक्त को व्यापारियों के आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया और साथ ही चक्रधरपुर अनुमंडल में नगर पालिका द्वारा एंट्री टैक्स के रूप में जो वसूला जा रहा है.
उसे बंद करने के लिए उपायुक्त महोदय से अनुरोध किया इसके बाद हमारे मुख्य अतिथि उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा उद्बोधन में व्यापारी किन-किन कठिनाइयों से गुजरते हैं सभी का उल्लेख अपने वक्तव्य में किया और व्यापारी और प्रशासन मिलकर किस तरह काम कर सकते हैं उसके बारे में भी समझाया और लगभग सभी समस्याओं के बारे में ध्यान से सुनकर उसके निदान के बारे में उपाय बताए और उनके द्वारा प्रशासन और व्यापारियों के बीच में किस तरह समन्वय बनाकर चलना है इस पर प्रकाश डाला और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा मुख्य चुनाव पदाधिकारी बजरंग लाल चिरानिया जी.
चुनाव पदाधिकारी कमललाठ, दिलीप अग्रवाल चुनाव पर्यवेक्षक अशोक सराफ सभी चुनाव सहयोगी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं और अंत में धन्यवाद ज्ञापन नवनिर्वाचित C A अभिषेक दोदराजका के द्वारा सभी संस्था से आए सम्मानित व्यक्तियों का प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का और सभा में उपस्थित हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया।




