सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : 2 अक्टूबर को जिला मुख्यालय सरायकेला से गांव तक याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर समाहरणालय भवन परिसर में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने महात्मा गांधी के तैलिय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नेता, आम जनता सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। जिला मुख्यालय स्थित पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित आदमकद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विभिन्न पार्टी के नेताओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
यहां तक की झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला नगर कमेटी द्वारा भी महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सनंद कुमार आचार्य, झामुमो नगर अध्यक्ष सूर्यराज सिंहदेव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में शामिल थे।
कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने भी यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, धनपति सरदार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश मुदूईया, हीरालाल तियु, कार्यकर्तागण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में शामिल थे।
भाजपा नेता, कार्यकर्ता, आमजनता ने भी यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं उन्हें याद किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा नेता सह नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण, सुदीप पटनायक, गणेश महांती आदि शामिल थे।
दूसरी ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर पंचायत, गांव में विशेष ग्राम सभा हुई।
सरायकेला के पठानमारा गांव में हुई ग्राम सभा में सर्वप्रथम ग्रामीणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलिय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके द्वारा सिखाए गए आदर्श को याद किया। तत्पश्चात ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने वनाधिकार विषय पर शपथ ली।
मौके में प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने ग्रामीण स्तर पर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके में कर्मचारी, ग्रामीणों की उपस्थित रही।






