पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चक्रधरपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष पद का चुनाव सदस्यों के बीच संपन्न हुआ


चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-25 के चक्रधरपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष पद का चुनाव चक्रधरपुर स्थित एक निजी होटल में वहां के सदस्यों के बीच संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव पदाधिकारी बजरंग लाल चिरानीया ने कहा कि दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही, जिसमें वहां के 36 सदस्यों में 34 सदस्यों ने अपना मतदान किया। 

जिसके पश्चात मतगणना शुरू की गई, जिसमें दो प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता को 23 एवं प्रदीप भगेरिया को 11 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार विकास कुमार गुप्ता को माला पहनाकर विजय घोषित किया गया। 

चुनाव पदाधिकारी कमल लाट ने कहा कि सभी पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जल्द ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर चुनाव पदाधिकारी दिलीप अग्रवाल, चुनाव पर्यवेक्षक अशोक सर्राफ एवं चक्रधरपुर के सदस्य उपस्थित रहें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post