गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का उप विकास आयुक्त नें किया औचक निरिक्षण।


सरायकेला : उप विकास आयुक्त, प्रवीण कुमार गागराई ने आज गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा विरसा हरित ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा आंगनवाड़ी केंद्र नवाडीह, प्राथमिक मध्य विद्यालय नुवाडीह एवं बड़ाकाकडा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपुर का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निदेश दिए।

मनरेगा एवं आवास योजनाओं का स्थल निरिक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निदेश


उप विकास आयुक्त नें मनरेगा अंतर्गत विरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण का वृक्षारोपण में तेजी लाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थल निरीक्षण क्रम में निलंबित आवास को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निदेश दिए वही विभिन्न विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र के निरिक्षण क्रम में केंद्र में उपस्थित बच्चो से संवाद स्थापित कर शिक्षको को बच्चो के शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधिया आयोजित करने तथा कैलेंडर के अनुसार मध्यान भोजन उपलब्ध कराने समेत आवश्यक दिशा निदेश दिए।

निरिक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त के साथ बांधडीह पंचायत की मुखिया, मनरेगा एवं आवास योजना के जिला समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post