चाईबासा : केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति , चाईबासा के पदाधिकारियों ने रविवार सुबह को चाईबासा के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में समिति ने पूजा समितियों के मूलभूत समस्याओं को जाना समस्याओं में प्रमुख रुप से विधुत विभाग , पेयजल विभाग तथा नगर परिषद , चाईबासा से संबंधित समस्या सामने आया है । केन्द्रीय दुर्गा समिति , चाईबासा पूजा के पूर्व समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन , प.सिंहभूम के साथ समन्यवय स्थापित कर यथोचित पहल करेगी।
निरीक्षण करने संरक्षक राजीव नयनम् , मधुसुदन अग्रवाल , अध्यक्ष नितिन प्रकाश , उपाध्यक्ष त्रिशानु राय , संजय चौबे , राजू यादव , महासचिव आनंद प्रियदर्शी , संयुक्त सचिव चंदन पांडे सहित बिट्टू यादव, अनीश विश्वकर्मा शामिल थे।

