नई जिंदगी परिवार एवं आदिम जुवा्न जुमिद गांवता (आदिवासी युवा संगठन) के संयुक्त तत्वावधान में बुरूडीह पंचायत के पाटागोड़ा स्कूल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड के संताल समुदाय से विभिन्न गांव के सभी माझी बाबा, नई जिंदगी परिवार एवं आदिम जुवा्न जुमिद गांवता (आदिवासी युवा संगठन) गम्हरिया के संयुक्त तत्वावधान में बुरूडीह पंचायत के पाटागोड़ा स्कूल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वीवीडीए के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने कुल 115 युनिट रक्त संग्रह किया।


रक्तदान से पूर्व मुख्य अतिथि सिञ दिशोम देश परगाना बाबा फकीर मोहन टुडू एवं बोड़ो पीड़ परगाना बाबा नन्दलाल टुडू ने वीर बन्नटा सिदो-कान्हू मुर्मू व संताली लिपी के जनक गुरु-गोमके रघुनाथ मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण कर इस शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया तथा दोनों अतिथि एवं झामुमो युवा नेता अभिनाश सोरेन स्वयं भी रक्तदान किया, साथ ही सभी रक्तदाताओं को अतिथियों के हाथों आदिवासी गमछा, टी-शर्ट, कैप, ओल-चिकी पुस्तक एवं पौधा देकर सम्मानित किया, साथ में 72 बार के रक्तदाता राजेश मार्डी व 30 बार के रक्तदाता सीताराम हेम्ब्रम को परगाना बाबा के हाथों सम्मानित किया गया।

मंत्री चंपई सोरेन और समाज सेवियों के सहयोग से शिविर के आयोजन किया गया


इस शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से आदिवासी कल्याण मंत्री माननीय चंपई सोरेन जी और समाज सेवियों ने भी सहयोग किया।
रक्तदान शिविर संपन्न होने के पश्चात ही आदिम जुवा्न जुमिद गांवता-गम्हरिया के सभी युवा,माननीय मंत्री जी से मिलकर मंत्री जी का आभार प्रकट किया एवं आदिवासी गमछा देकर सम्मानित किया।


मंत्री जी ने भी इस पहल को लेकर परगाना बाबा-माझी बाबा का सराहना करते हुए युवाओं का मनोबल बढ़ाया एवं आगे भी इस तरह का आयोजन करने का आग्रह किया। मौके पर सीताराम हेम्ब्रम,दुर्गा सोरेन,राईसन टुडू, गणेश टुडू,बलराम सोरेन,मन्तोश्वर सोरेन,शिकारी मुर्मू,चैतन मुर्मू,बबलू मुर्मू, शंभू टुडू एवं आदिम जुवा्न जुमिद गांवता-गम्हरिया (आदिवासी युवा संगठन)के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post