चाईबासा : देशभर के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती के अवसर पर आदिवासी बाल-कल्याण छात्रावास टाटा काॅलेज चाईबासा में मनायी गयी। महात्मा गांधी ने अपनी पूरी जिंदगी अहिंसा को बढ़ावा दिया और लोगों से हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलने को कहा. उन्होंने जीवनभर में जो काम किए उनकी सिर्फ भारत में ही नहीं दूसरे देशों में भी चर्चा होती है इसलिए 2 अक्टूबर को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर मनाया जाता है. छात्रावास के अधिपति श्री विकास सोय ने माल्यार्पण किया।
जिसके पश्चात छात्रवासियों के बीच GK प्रतियोगिता रखी गयी जिसमें महात्मा गांधी से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
जिसमें विजेताओं के नाम निम्न प्रकार से है।
1. बसेत मार्डी
2. लालसिंह मारला
3. गणेश बिरूली
छात्रावास के सीनियर- जूनियर इस गांधी जयंती के अवसर पर उपस्थित थे जिसमें अधिपति श्री विकास सोय, चंदराय मुर्मू, मानसिंह हेम्ब्रोम, सावन हेम्ब्रोम, चितरंजन हेम्ब्रोम, मोंटू कोन्डांकेल, राजकुमार सरदार, संजय कुमार उरांव, महादेव सिंह, भुंडा मुर्मू, मनोज टुडू, दुर्गाचरण तियु आदि उपस्थित थे।


.jpeg)