चाईबासा : रॉयल 'हो' फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित आदिवासी हो फिल्म फागुन पोनई आगामी 1 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। राज्य के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन स्थानीय पिल्लई हाल में 11:00 बजे रिलीज कार्यक्रम पर उपस्थित होंगे। निर्देशक राजेश बानरा द्वारा निर्देशित एवं निर्माता जितेन्द्र जामुदा निर्मित इस फिल्म में सिरजोन हाइबुरु, पार्वती सुरी, दामोदर हांसदा, मीनू बानरा एवं किरण देवगम ने अभिनय किया है। इस फिल्म प्रोडक्शन के सलाहकार घनश्याम बोयपाई ने बताया कि फिल्म में हो समाज के धर्म-संस्कृति व दस्तूर की संरक्षण का संदेश दिया गया है।
Tags
FILM & EMTERTAINMENT
