सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : गणेश चतुर्थी में जिला मुख्यालय सरायकेला में गणेश पूजा उत्सव का उल्लास रहा। स्कूल, कॉलेज सहित विभिन्न संस्थाओं के द्वारा भी भव्य पूजा का आयोजन किया गया है।
कुमार विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित +2 बालिका उच्च विद्यालय में बालिकाओं ने उपासना पूर्वक विघ्नहर्ता गणेश की पूजा अर्चना की। विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाएं भी गणेश पूजा अर्चना के समय मौजूद थे।
देखा गया कि संजय चौक में उदय संघ द्वारा बनाए गए भव्य पंडाल में प्रभु गणेश विराजमान है।
भक्त श्रद्धालुओं ने यहां प्रभु की पूजा अर्चना की।
स्थानीय धर्मशाला के निकट मोदक समाज द्वारा गणेश मंदिर में प्रभु गणेश की पूजा अर्चना किया गया। उपासना पूर्वक महिलाओं ने यहां पूजा अर्चना की। थाना चौक के निकट भी भव्य पंडाल बनाया गया है। भगवान गणेश की यहां लोगों ने पूजा अर्चना की। भक्ति उपासना पूर्वक लोगों ने प्रभु गणेश के प्रति आस्था बनाए रखा है। चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल है।



