उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में शिक्षक दिवस रंगारंग समारोह के साथ मनाया गया


चाईबासा :
उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ रंगारंग समारोह पूर्वक मनाया गया। बच्चे- बच्चियों सीमा बारी, शीला तियू, सचिनंद बारी, सोनम पुरती, प्रिया गोप, शंकर गोप, सुमित बारी आदि ने एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तुत कर खुशियां बिखेरी।

 कार्यक्रम के शुरुआत में शिक्षकों एवं बाल सांसदों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। बच्चे -बच्चियों द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को टीका लगाकर उपहार भेंट किया।

छात्रा कविता बोयपाई ने डॉ.राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के सम्मान में अपने विचार किया। विद्यालय के भाषा शिक्षक सुशील कुमार सरदार ने जीवन में गुरु-शिष्य के संबंध का महत्ता पर प्रकाश डाला। शिक्षक ने कहा कि जीवन के हर कदम पर एक गुरु मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। इसलिए हर विद्यार्थी को अपने सुंदर व्यक्तित्व का निर्माण के लिए गुरु के मार्गदर्शन के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

  मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम, गंगाराम लागुरी, कुंती बोदरा, एलिस बेक, सुकांति गोप, विकास कुमार, बोनी गाइन, बीएड की छात्राएं सष्मिता वैद्य, गायत्री गिरी, इस्पायर के शिक्षक रामचंद्र गोप और बाल संसद के छात्र मंत्रीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post