चाईबास ( संतोष वर्मा ) : शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर टाटा कॉलेज में बड़े धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. जयंत शेखर उपस्थित हुए एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.सी. दास मौजूद रहे ।
विद्यार्थी मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करे सफलता जरूर मिलेगी : प्रो. जंयत शेखर
मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर जयंत शेखर ने कहा कि विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई कड़ी मेहनत लगन के साथ करनी चाहिए ताकि वह अपनी सफलता को सही समय पर हासिल कर सकें उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिए।
मौके पर उपस्थित टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.सी .दास ने कहा कि आज के मौके पर ही पूर्व उपराष्ट्रपति के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है यह दिन शिक्षा एवं विद्यार्थियों के लिए बड़ी बहुत महत्वपूर्ण होता है गुरुओं के महत्वपूर्ण को विस्तारपुर में बताते हैं उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम में रंगम डांस कभी प्रोग्राम विद्यार्थियों ने अपने विभिन्न संस्कृति कार्यक्रमों के साथ प्रस्तुति दी।
शिक्षक बृंद के रूप में उपस्थित राजनीति विज्ञान के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर रिंकी दोराई, हिंदी विभागअध्यक्ष प्रोफेसर किशोर साहू, भूगोल विभागअध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ठाकुर, अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर स्मिता झा, हो विभागअध्यक्ष प्रोफेसर अर्जुन विरूआ, भौतिकशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रोफ़ेसर दीपक गुप्ता, प्रोफेसर हरीश कुमार प्रोफेसर विशालदीप एवं अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
छात्र प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए सुरेश सवैयां, मनोज राउत, सुबोध महाकुड़, मंजीत हांसदा, सनातन पिंगुवा, विकास सोय आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन मुख्य रूप से श्री चंद्राय मुर्मू एवं वीर सिंह बालमूचू की। ऐसे बीच मुख्य आयोजन करता के रूप में उपस्थित हुए किशोर गागराई, शांति तामसोय, घनश्याम सोय, रोहन सरदार, सूर्य सिंह हायबुरू, कान्हू तिरू, अभिजीत पाठ पिंगूवा, शिवम चित्रकार, शिवशंकर बेहरा आदि उपस्थित हुए।


.jpeg)