चाईबासा : चाईबासा के वरिष्ठ पत्रकार और झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश महासचिव राजीव नयनम को भारत के सबसे बड़े पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ( इंडिया) का राष्ट्रीय सचिव चुन लिया गया है। जयपुर में हुए यूनियन के राष्ट्रीय अधिवेशन में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी एवं महासचिव प्रदीप तिवारी ने इसकी घोषणा की ।नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ( इंडिया) भारत मे इटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध यूनियन है। जयपुर अधिवेशन में देश के 22 राज्यों के 1480 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
इस अधिवेशन में भारत सरकार के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, शनिधाम के पीठाधीश्वर दांती महाराज, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रसन्ना मोहंती, प्रज्ञानंद चौधरी सहित देश और राजस्थान के कई अखबारों के संपादकों एवं प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
इस अधिवेशन में एनयूजेआई ने फेक न्यूज और फर्जी पत्रकारों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया।
पत्रकारिता के साथ पत्रकार के जीवन और परिवार को भी सशक्त करने के संकल्प के साथ एनयूजेआई का यह दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ।

