चांडिल : जमशेदपुर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश हर सप्ताह चांडिल स्टेशन पर चेकिंग अभियान एवं प्रचार प्रसार किया गया। रेल पुलिस का कहना है की यात्री को सुरक्षित सफर करने हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी संदर्भ में चांडिल रेल थाना प्रभारी रमेश कुमार और जी आर पी पुलिस ने हटिया टाटा पैसेंजर, चक्रधरपुर गोमो पैसेंजर, झारग्राम मेमो पैसेंजर,बरकाकना टाटा पैसेंजर, हावड़ा चक्रधरपुर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एवं टाटा दानापुर एक्सप्रेस के विभिन्न बोगियों में अवैध मादक द्रव की तस्करी की रोकथाम हेतु तथा बचपन बचाओ अभियान से संबंधित प्रचार प्रसार मेरे स्वयं की उपस्थिति में थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी एवं आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से विशेष साप्ताहिक चेकिंग अभियान चलाया गया साथ ही यात्रियों एवं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पैंट्रीकर के स्टाफ के बीच ट्रेनों में आग से बचाओ हेतु प्रचार प्रसार किया गया एवम गैस का सिलेंडर खुला ना रखे और ट्रेन में बीड़ी सिगरेट का सेवन नहीं करें एवं यात्रियों को ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा नहीं करें जिससे आग लगने से हादसा हो सकता है इस संबंध में यात्रियों को भी विशेष ध्यान देने हेतु प्रचार प्रसार किया गया जिससे ऐसा करने से यात्रा कर रहे यात्रियों को आग लगने से हादसा हो सकता है।
चेकिंग अभियान एवं प्रचार प्रसार करने किया जा रहा है। उक्त बात की जानकारी चांडिल रेल थाना प्रभारी रमेश कुमार ने दी।
