सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में निविदा डालने की प्रक्रिया को पूरा किया गया


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : निविदा डालने को लकर पिछले दिनों हुई संवेदकों के साथ मारपीट की घटना के बाद जिला प्रशाषन जहां सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी वहीं सीवीटीवी कैमरा की निगरानी में शनिवार को लघु सिंचाई विभाग की निविदा डालने की प्रक्रिया को सुरक्षा बलों की तैनाती में सदर अनुमण्डल पदाधिकारी के कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया। 

गौरतलब है कि बीते माह चक्रधरपुर अनुमण्डल छेत्र के अंतर्गत विशेष प्रमंडल के योजनाओं की निविदा डालने में संवेदकों के बीच मारपीट और अनुमण्डल कार्यालय के तोड़ फोड़ किए जाने की घटना में 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज किए जाने की शिकायत एजेंसी के द्वारा किए जाने के बाद संवेदकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पिछले बार हुए निविदा स्थल में सीसीटीवी कैमरे नही लगे थे, जिसके कारण बाहरी लोगों खास कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित नहीं किया जा सका था। जिला प्रशासन निविदा डालने में बाधा पहुंचाने वाले लोगों पर सीधे तौर पर कानूनी कार्रवाई करने के मुड में हैं।


सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में निविदा डालने की प्रक्रिया को पूरा किया गया। पुलिस प्रशासन की तैनाती में शांतिपूर्ण ढंग से निविदा डालने का कार्य किया गया। बाहरी लोग सीसीटीवी कैमरे की नज़र से बचता दिखे। लघु सिंचाई विभाग की छः योजना और विशेष प्रमंडल की तीन योजना का निविदा डाला गया।

विदित हो कि लघु सिंचाई की योजना का निविदा डालने का स्थान अपने ही कार्यालय मे था, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थान बदल कर अनुमंडल कार्यालय किया गया। टेंडर मैनेज करने और टेंडर डालने से रोकने वाले लोग पर मौलिक अधिकार का हनन किए जाने का मामला दर्ज होगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post