जिला सहित पूरे कोल्हान में हिंदी दिवस को लेकर चल रही तैयारी


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला सहित पूरे कोल्हान प्रमंडल (सिंहभूम) में हिंदी दिवस समारोह को लेकर तैयारी चल रही है।
हिंदी दिवस समारोह आयोजन के संबंध में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया है।

कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, कविता वाचन होगी। प्रतियोगिता में हिंदी का विश्व स्तर पर प्रचार-प्रसार, आधुनिकता की दौड़ में हिंदी का प्रयोग विषयक निबंध है। जबकि कविता प्रतियोगिता में हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा, हिंदी की महत्ता शामिल है।

प्रमंडल के विभिन्न जिला अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में हिंदी दिवस समारोह होगी। कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे इसमें शामिल होने वाले हैं। प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम (कोल्हान) चाईबासा के सभागार में 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह होगी। समारोह में प्रमंडल स्तर पर अवस्थित सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकते हैं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post