सदर अस्पताल परिसर में विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय उद्घाटन सिविल सर्जन पश्चिम सिंहभूम की अध्यक्षता में किया गया

चाईबासा : सदर अस्पताल परिसर में विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय उद्घाटन सिविल सर्जन पश्चिम सिंहभूम की अध्यक्षता में किया गया।

उद्घाटन के बाद सिविल सर्जन ने कहा कि यह दिवस पूरे विश्व में बसने वाले लोगों के सीने में धड़कते हुए ह्रदय की सेहत पर समर्पित है। इस वर्ष के थीम के अनुसार इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अपने ह्रदय को पहचानना, इसके बारे में जानना और इसका उपयोग करना है। मुख्य रूप से दिल की बीमारियों से बचने और इलाज के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।


उन्होंने दिल को सेहतमंद बनाए रखने के मुख्य उपाय बताए, इसके साथ इसके शुरुवाती लक्षण, इसके कारण,  रिस्क फैक्टर, इसके जोखिम और बचाव और इलाज से सम्बन्धित जानकारी साझा किया।

उन्होंने कहा कि दिल की देखभाल के लिए हमे अपने खान- पीन, नियमित व्यायाम पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। हमे स्मोकिंग, खैनी, गुटका आदि नशीली पदार्थ का सेवन बिलकुल नही करना चाहिए साथ ही जंक फ़ूड, वसा युक्त, तेलीय पदार्थ परहेज करना होगा।


हमेशा खुश रहें, तनाव मुक्त रहें, शुद्ध वातावरण में रहने की आदत डालें।

मंच संचालन करते हुए अहसन फारूक ने कहा की दिल खुश तो सब खुश सिर्फ बोलने मात्र से कुछ नहीं होगा, इसे स्वास्थ रखने के लिए सभी सुझावों का सख्ती से पालन करना होगा क्योंकि दिल हमारे शरीर का  एक मात्र मुख्य अंग है जिसे ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता। 

इस समारोह में डा मीना कालुंडिया, डा भारती मिंज, डा  शिव चरण, डा बरियाल मारडी, सदर अस्पताल के चिकित्सक, सभी कार्यक्रम पधाधिकारी, सलाहकार, अस्पताल प्रबंधक, एनसीडी सेल, आईडीएसपी सेल, बीबीडी सेल, टीबी सेल, डीपीएमयू सेल के कर्मी, एएनएम, एलटी, फार्मासिस्ट, और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। 

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post