आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया


चाईबास (संतोष वर्मा) : आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से महासभा पुस्तकालय सह-अध्ययन केंद्र, हरिगुटू चाईबासा में निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने हेतु छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू कार्यक्रम रखा गया। आदिवासी हो समाज युवा महासभा के तत्वाधान में एस आर कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर तथा ई-मैक्स इंडिया के मार्फत सप्ताहभर पूर्व आवेदन फार्म भरवाया गया था, जिसमें लगभग सैकड़ो विद्यार्थियों ने इंटरव्यू में भाग ली।


कंप्यूटर शिक्षा के जगत में समाज के छात्रों को तीन महीना के लिए निःशुल्क कम्प्युटर शिक्षा दिया जाएगा और चालीस-चालीस स्टूडेंट  के बैच के आधार से क्लास चलेगा। जिसका संचालन दोपहर के बाद होगी। इसके अलावे यहाँ पर अन्य कंप्युटर कोर्स के लिए एडमिशन की प्रक्रिया चलने के संबंध में भी छात्रों को इंटरव्यु के दौरान जानकारी दिया गया । 


इसके माध्यम से कंप्यूटर के क्षेत्र में बेसिक जानकारी दिया जाएगा और कंप्युटर में आगे की व्यावसायिक शिक्षा हेतु छात्रों को प्रेरित किया जाएगा।


इंटरव्यू बोर्ड में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, प्रदेश सांस्कृतिक सचिव जगनाथ हेस्सा, संगठन सचिव राहुल पूर्ति, इंस्टिच्युट के डायरेक्टर सुभाष लागुरी, असिसटेंट डायरेक्टर राहुल पिंगुवा, सामु पुरती, लक्षमण पुरती, उदय पुरती, हाटगम्हरिया सेंटर के सहायक टीचर उमेश चंद्र गोप मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post