गम्हरिया : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय में पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना किया गया। जिसका प्रखंड सीडीपीओ साधना चौधरी के अध्यक्षता किया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कुपोषितों के पहचान और उचित देखभाल से दूर करने के गुर के साथ बच्चों में पोषण स्तर को बढ़ाने, अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें ससमय पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने के बारे में जानकारी दी गई।
सीडीपीओ ने कहा कि जब सामुदायिक पोषण स्तर बढ़ेगा तभी क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं व बच्चों को कुपोषण संकट से मुक्ति मिल पाना संभव हो सकेगा। इसके लिए अच्छे पोषण के साथ स्वच्छता जरूरी है।
कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, थामें क्षेत्रीय भोजन की डोर : गजेन्द्र टुटी, अंचल सह प्रखंड पदाधिकारी।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जब गांव के हर घर में शौचालय हो तो खुले में कोई भी शौच करने के लिए नहीं जाये, घर में पकाई जाने वाली चीजों को अच्छी तरह धोया जाए, बच्चों को खाना खिलाने से पहले व शौच के बाद साबुन से हाथ धोना सिखलाया जाये। इस वर्ष पोषण माह की थीम कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर है। पोषक तत्वों की जानकारी देकर पोषण के प्रति नजरिया में बदलाव लाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आकर्षक रंगोली के माध्यम से इस माह के थीमों अति कुपोषित बच्चों की पहचान, योगाभ्यास, पौष्टिक आहार एवं एनीमिया से मुक्ति को दर्शाया गया है। हेल्प डेस्क को पोषण आहार संबंधी रंगोली से सजाया गया था। रंगोली के माध्यम से कम से कम पांच खाद्य समूह के सेवन संबंधित संदेश दिया गया है। सब्जियों व फलदार पौधों को लगाकर कुपोषण दूर करने की सलाह भी इस दौरान दी गई।
बाइट --- साधना चौधरी सीडीपीओ, गम्हरिया



