मतदान केंद्र भवन स्थानांतरण के निमित्त सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव, प्रतिनिधियों के संग बैठक का आयोजन किया


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में जर्जर मतदान केंद्र भवन स्थानांतरण के निमित्त सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव, प्रतिनिधियों के संग बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में 52.चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के 3 मतदान केंद्र, 54.जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 3 मतदान केंद्र, 55.मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के 1 मतदान केंद्र तथा 56.चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के 1 मतदान केंद्र का भवन जर्जर रहने के कारण स्थल परिवर्तन करने के प्रस्ताव पर राजनीतिक दल के सदस्यों की सहमति प्राप्त करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-झारखंड, रांची को स्वीकृति हेतु भेजे जाने का निर्णय लिया गया। 


इसके अलावे 52.चाईबासा के 8, 53.मंझगांव के 13, 54.जगन्नाथपुर के 6 तथा 55.मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्र का नाम परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव भी रांची भेजा गया है।

उक्त बैठक में चाईबासा, जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर, मनोहरपुर विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी- गोईलकेरा, नोआमुंडी, चक्रधरपुर सहित आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, आजसु पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post