सरायकेला : आरआईटी थाना पुलिस ने बीते 7 सितंबर को मिरूडीह में गुरुवा मुंडा पर हुए जानलेवा हमला मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अभियुक्त प्रभु सहाय हंस को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सीडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम के सम्मिलित प्रयास तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के दौरान 24 घंटे के भीतर को गिरफ्तार कर लिया गया.
मिरूडीह में पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख प्रेमी पर किया था जानलेवा हमला, गिरफ्त में आए पति का सनसनीखेज खुलासा
Published ByJohar Media
-
0
