गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 8 सितंबर को बाइक रैली


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : आगामी 8 सितम्बर को  गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों को बाईक रैली के माध्यम से गुवा चलने के लिए स्टेट कमिटि,जिला कमिटि, अनुमंडल कमिटि एवं प्रखंड के कमिटी के पदाधिकारियों को अपील किया गया है। रविवार को महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटु,चाईबासा से आदिवासी हो समाज युवा महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों ने जानकारी दिया है कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी नोवामुंडी प्रखंड कमिटी की अगुवाई में 8 सितम्बर को आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सामाजिक कार्यकर्ता शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों बाईक रैली के साथ गुवा चलेंगे, वहां से बुंडू - सेलाई चौक स्थित शहीदों के स्मारक स्थल भी पहुंचेंगे और श्रदांजलि अर्पित करेंगे। रैली कार्यक्रम को लेकर रोड-मैप तथा विश्रामादि को लेकर नोवामुंडी प्रखंड कमिटी के नेतृत्व व जिम्मेवारी में होगी। सबसे पहले चाईबासा से प्रातः 8 बजे प्रस्थान करेंगे, जगन्नाथपुर, कोटगढ़ और नोवामुंडी इत्यादि से लोग जुड़ते चलेंगे।


                   ठीक दूसरे तरफ विगत 21 अगस्त को दोलाबु दिल्ली 3.0 के तहत बिसकेल यात्रा के साथ हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में हेतु आंदोलन में शामिल हुए सभी भाषा आंदोलनकारियों  के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जंतर- मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामाजिक, आर्थिक, सांगठनिक रूप से सहयोग देने वाले तथा पक्ष-विपक्ष दल के विभिन्न राजनीतिक पार्टियां, सांसद-विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री-सांसद-विधायक, पंचायत जनप्रतिनिधि, वकील, कलाकार-संगीतकार, समाजसेवी, छात्र-छात्राएं, किसान-मजदूर, विभिन्न विभाग, बैंक, जीवन-बीमा, गैरसरकारी संगठन एवं कंपनी इत्यादि में नौकरी-पेशे वालों का संघ, बिजनेसमेन इत्यादि के प्रति इस सामाजिक सहयोग के लिए आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम ने आभार व्यक्त किया है। 

भाषा की मान्यता के मामले में लड़ाई लंबी है

कार्यक्रम के संचालन और नियंत्रण में किसी तरह की भूल-चूक,बाधा,अव्यवस्था,परेशानी,अनदेखी व स्टेज शेयरिंग न कर पाने तथा अन्य-अन्य कार्यों में कमी पाये जाने के लिए क्षमा आग्रह किया गया है। भाषा की मान्यता के मामले में लड़ाई लंबी है । इसके लिए समाज की ओर से सामाजिक और राजनीतिक सहयोग,एकता और सामाजिक-राजनीतिक तथा संवैधानिक जागरूकता पर निर्भर होगी । जिससे आगे की सफल एवं निर्णायक आंदोलन के लिए समाज के लोगों से सदैव सहयोग,सुझाव और भाषा-संस्कृति और धर्म के मामले में एकरूपता को लेकर आशा रखी है।

               अपील करने वाले में युवा महासभा केंद्रीय अध्यक्ष डाॅ बबलू सूंडी,उपाध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, सदस्य ज्योति देवगम, प्रदेश सांस्कृतिक सचिव जगन्नाथ हेस्सा, सदस्य तुलसी बारी, ओयबन हेम्ब्रम, सोना सेलेम हांसदा, सुरेश पिंगुवा, योगेश्वर पाट पिंगुवा अशीष तिरिया, कस्तुरी पिंगुवा, अस्मिता बिरूवा, टाटका जामदार हेम्ब्रम, अकबर हासदा, संजीव तिरिया, पार्वती हेम्ब्रम, दूदूगर पिंगुवा, लालसिंह चातोम्बा, रश्मि कुल्डी, चीकू हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post