चाईबासा (संतोष वर्मा) : बी.एड. सत्र 2023- 25 के नव नामांकित छात्राओं का परिचय सत्र बी.एड. के बहुउद्देशीय भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ० प्रीतिबाला सिन्हा, बी.एड के विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी तथा बी.एड. के सभी प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया। प्राचार्या ने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि बी.एड. कोर्स का जीवन में भी महत्वपूर्ण स्थान है जबकि विभागाध्यक्ष ने सभी छात्राओं को बी.एड. कोर्स के लिए महिला कॉलेज का चयन करने हेतु धन्यवाद दिया तथा कोर्स तथा विभाग के बारे में परिचय दिया।
इस अवसर पर बी.एड. के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपना परिचय छात्राओं को दिया तथा सभी छात्राओं से परिचय प्राप्त किया।
साथ ही डॉ राजीव लोचन नामता ने बी.एड.पाठ्यक्रम के बारे में जबकि पुष्पा कुमारी ने कक्षा के टाइम- टेबल, प्रो० बबीता कुमारी ने यूनिफॉर्म, डॉ अनिमा मानकी ने स्कूल इंटर्नशिप, प्रो० प्रीति देवगम ने परीक्षा संबंधित, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने बी एड एन.एस.एस. यूनिट के बारे , प्रो० धनंजय कुमार ने पाठ्येतर कार्यक्रम, प्रो० सुजाता किस्पोट्टा में अनुशासन संबंधी, प्रो० सितेंद्र रंजन सिंह ने व्यक्तित्व विकास तथा मदन मोहन मिश्रा ने सुबह की असेंबली एवं शारीरिक शिक्षा के बारे में छात्रों से चर्चा की।इस सत्र में नव नामांकित 60 से अधिक छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराई । मंच का संचालन प्रो० बबीता कुमारी ने किया

