सरायकेला : माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला द्वारा सरायकेला टाउन एवं चांडिल अनुमंडल में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
माननीय झालसा राँची के निर्देशानुसार मंगलवार को 100 दिनों के जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला द्वारा सरायकेला टाउन में तथा चांडिल अनुमंडल में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें व्यवहार न्यायालय, सरायकेला के जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश l l श्री कंकन पट्टेदार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमति मंजू कुमारी और चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारीगण, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, पारा लीगल वालंटियर्स आदि शामिल हुए।
इन 100 दिनों के जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉक में लगातार जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। दिनांक 17/9/23 से 25/12/23 तक चलने वाले इस अभियान में आज भी राजनगर सहित कई ब्लॉक के कई गांव में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के plvs द्वारा कार्यक्रम कर उपस्थित महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगो आदि को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।