सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : सरायकेला-खरसावां जिला समाज कल्याण पदाधिकारी
श्रीमती एस.ठाकुर ने सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ भीसी के माध्यम से बैठक कर रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका की जल्द से जल्द चयन कर नियुक्ति करने का निर्देश दिए।
बैठक में सावित्रीबाई फुले का लक्ष्य एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत पूरा करने का भी उन्होंने निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने यह भी दिशा निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आवंटन समाप्त होने पर है,अतिरिक्त आवश्यकता संबंधित प्रतिवेदन 24 घंटे में जिला को उपलब्ध कराएं।
इससे पहले बैठक में उन्होंने पोषण माह 2023 के थीम के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी संबंध में महिला पर्यवेक्षिकाओं को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

