पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित चतुर्थ अविरल मेमोरियल अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 का तीसरा दिन........


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं मधुसूदन विद्यालय चक्रधरपुर व डॉक्टर सी.ए.मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित चतुर्थ अविरल मेमोरियल अंतर विद्यालय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 का तीसरे दिन का खेल स्थानीय बिरसा मुंडा इन्डोर स्टेडियम चाईबासा में जारी रहा I ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला व पुरस्कार वितरण समारोह 31 अगस्त 2023 को संध्या 4 बजे होगी जिसके मुख्य अतिथि श्री अनन्य मित्तल, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा होंगे। आज के महत्वपूर्ण मैचों का परिणाम इस प्रकार रहा :  अंडर 15 आयु वर्ग में मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर के सोनाराम बिरहार ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपने ही विद्यालय के संजय हांसदा  को 21-17, 21- 19 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं दूसरी और ओर डीएवी,चाईबासा के मनीष हेंब्रम ने मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर के साहिल नायक को 21- 12, 21- 15 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 


अंडर -13 बालक एकल का फाइनल मुकाबला कल दिनांक 31 अगस्त 2023 को सोनाराम बिरहोर मधुसूदन विद्यालय, चक्रधरपुर एवं मनीष हेंब्रम डीएवी, चाईबासा के बीच खेला जाएगा । 

अंडर -15 एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में हिंदी मारवाड़ी मध्य विद्यालय के रमेश बिरुली  एवं मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर के पंकज महतो के बीच खेला गया जिसमें पंकज महतो ने 21- 8 , 21- 7 से रमेश बिरुली को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है दूसरी ओर सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल के देवरा तुबीद ने मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया ,चक्रधरपुर के योगेश महतो को 25 - 23 ,21 -18 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 


अंडर -17 बालक एकल में मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर के नरेंद्र बोदरा ने अपने ही विद्यालय के ध्रुव ज्योतिषी को 21- 12, 21- 17 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है । वहीं दूसरी ओर मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर के पंकज महतो ने अपने ही विद्यालय के योगेश कुमार महतो को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 12 - 21 ,21 - 10, 21- 13 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है । फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post