कल के सुनहरा भविष्य व भावी पीढ़ी के लिए करे पौधारोपण : शंभूनाथ प्रधान


सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर के स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय भवन में शनिवार को ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान की अध्यक्षता में पर्यावरण सुरक्षा एवं आर्थिक आजादी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभुनाथ प्रधान व सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी नागेश्वर प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर माई फ्यूचर लाइफ प्राइवेट लिमिटेड रांची के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश महतो ने बताया कि हमारे कंपनी देश में पर्यवरण सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को संतुलित करने के साथ साथ किसानों की आय में वृद्धि करने के उदेश्य से वृक्षारोपण एवं ओर्गेनिक खेती की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि धरती को बचना है तो हमें एक कदम आगे बढाना होगा और वृक्षारोपण करना होगा। वृक्षारोपण से पर्यावरण की सुरक्षा के साथ साथ किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलेगी। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभुनाथ प्रधान ने बताया हमें कल के भविष्य व आने वाली पीढ़ी के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर संरक्षण करने की आवश्यकता है ताकि हम अपने भावी पीढ़ी को हरा भरा वातावरण गिफ्ट कर सके। 

उन्होंने पौधारोपण से होने वाली लाभ व आर्थिक समृद्वि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। 

गोष्ठी में अंजीर, आम, कटहल, नींबू आदि के पौधे की ऑर्गेनिक खेती करने के विधि बताए गए। मौके पर नागेश्वर प्रधान,भागीरथी प्रधान,जगबंधु प्रधान,जगन्नाथ प्रधान,विष्णु प्रधान,घनश्याम प्रधान,राजेंद्र प्रधान,मुकेश प्रधान, महेश ग्वाला,मकरध्वज प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post