सरायकेला खरसांवा जिला के उपायुक्त ने की आत्मा शासकीय निकाय एवं खाद्य सुरक्षा मिशन की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित। 

बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इससे पहले बैठक के दौरान आत्मा उप परियोजना निदेशक श्री विजय कुमार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए लगभग 1 करोड़ 75 लाख 20 हजार रुपए की विभिन्न प्रशिक्षण, प्रत्यक्षण, परिभ्रमण, कृषक पाठशाला, किसान गोष्ठी, किसान मेला सहित अन्य योजनाओं के प्रस्ताव की विस्तार से जानकारी दी गई। योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा के क्रम में उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा सह जिला कृषि पदाधिकारी को जिले में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे नए किसानों को चिन्हित कर उन्हें खेती की नई तकनीक, आधुनिक उपकरणों के प्रयोग के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्य कर रहे किसानों की आय में वृद्धि हेतु उन्हें जागरूक करने का निर्देश दिया। 


उन्होंने जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित कर योग्य कृषिकों को लाभ प्रदान करने का भी निर्देश दिया। खरसावां,कुचाई रायजामा में उत्पन्न हो रहे हल्दी को बाजार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा रबड़ राइस मिल स्थापित करने के इच्छुक किसानों को सब्सिडी के साथ लाभ प्रदान करने के लिए भी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चांडिल व इचागढ़ में स्थित कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण हेतु भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को तालमेल स्थापित करते हुए धान अधिप्राप्ति के लंबित भुगतान को यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए।


बैठक में उपायुक्त ने जिले मे रागी फ़सल को बढ़ावा देने के लिए भी कई दिशा निर्देश दिए। किसानों के बीच उच्च कोटि के बीज वितरण करने तथा फसल उपज के संबंध में किसानों को तकनीकी जानकारी देते हुए सहयोग प्रदान करने हेतु उन्होंने दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वरीय पदाधिकारी सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post