कोल्हान विश्व विधालय का कमाल, B.A पार्ट वन की पर्यावरण शास्त्र के प्रश्न पत्र सिर्फ अंग्रेजी में दिये, परीक्षार्थी हुये आंदोलित


नोवामुंडी (रिपोर्टर) : कोल्हान यूनिवर्सिटी का संचालित BA पार्ट 1 (सेमेस्टर 1) की परीक्षा का छाटवां दिन था। छाटवां दिन का विषय -एनवायरनमेंट (पर्यावरण शास्त्र ) थे। परीक्षा में प्रश्न पत्र हिंदी के अलावा इंग्लिश भाषा में भी होना चाहिए,परंतु सिर्फ इंग्लिश भाषा में ही प्रश्न पत्र आने से अंग्रेजी भाषा में कमजोर अधिकतर छात्र-छात्राओं को प्रश्न का उत्तर देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नतीजतन, बहुत से छात्राएं परीक्षा नहीं लिख पाए और निराश होकर घर लौटे।  आज जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज एवं नोवामंडी  इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा परीक्षा खत्म होने के बाद इसका विरोध जिप अध्यक्ष मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में सांकेतिक रूप में दिया गया। 

BA  पार्ट 1 की परीक्षा जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया  भी परीक्षा दे रहे हैं।

फोटो- कालेज गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुये परीक्षार्थी

आपको बता दें कि BA  पार्ट 1 की परीक्षा जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया  भी परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा पढ़ाई की उम्र सीमा नहीं होती है। सौभाग्य है कि आज जगन्नाथपुर नोवामंडी यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ परीक्षा दे रहा हूं। इसका मुझे खुशी है  श्री तिरिया ने आगे कहा, यूनिवर्सिटी में हो रही मन मर्जी का सडक पर विरोध किया जाएगा। विश्व विधालय के ऐसे क्रिया कलाप की कड़ी निंदा करते हुए कहा, परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा यूनिवर्सिटी को लिखित रूप में ज्ञापन समर्पित किया जाएगा। इस तरह की गडबडी की पुनरावृति दोबारा न आए, इसके लिए कोल्हान विश्व विधालय के कुलपति और राज्यपाल को लिखित तौर पर  मांग पत्र सोपा जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post