आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया जन प्रदर्शन, भूमाफियाओं पर कार्रवाई की किया मांग


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच, झारखंड दिशुम सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष अमर सिंह सरदार के नेतृत्व में महिला पुरुषों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जन प्रदर्शन किया।
जन प्रदर्शन के दौरान उक्त मंच के अध्यक्ष श्री सरदार ने कहा कि अनुमंडल चांडिल के गांव गोरी, पूडिसिलि में भूमाफियाओं द्वारा गलत दस्तावेज बनाकर भूमिज मुंडा समाज के रैयती जमीन को हड़पा जा रहा है। जन प्रदर्शन के माध्यम से कहना चाहते हैं कि गलत तरीके से भूमिज मुंडा का जमीन हड़पने वालों पर कार्रवाई हो।


यूथ आर्गेनाइजेशन के रविंद्र सरदार ने कहा कि जल जंगल जमीन बचाने के लिए पूर्वजों ने बलिदान दिया। उसी जमीन को भूमाफियाओं दलालों द्वारा लूटा जा रहा है। इससे आक्रोशित महिला पुरुष आए हैं, न्याय चाहिए।


जन प्रदर्शन के दौरान उक्त मंच के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में भूमिज मुंडा समाज का रैयती जमीन को गलत दस्तावेज बनाकर भूमाफियाओं द्वारा हड़पने का जिक्र किया गया है। और गलत तरीके से जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 

जन प्रदर्शन में उक्त मंच के अध्यक्ष अमर सिंह सरदार, मुख्य संयोजक भक्त रंजन भूमिज, उपाध्यक्ष भोला सिंह मुंडा, सचिव चुनु भूमिज, सहसचिव गौर सिंह सरदार, राधानाथ सिंह, चंदन सिंह, रविंद्र सरदार सहित काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post