लगातार बारिश से खरकाई व स्वर्णरेखा नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन हुआ सतर्क, धालभूम क्षेत्र के खरकाई व स्वर्णरेखा नदी तट के 100 फीट की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : लगातार हो रही बारिश के कारण जिला मुख्यालय सरायकेला की ओर से जमशेदपुर की ओर गुजरने वाली खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ गया है।स्वर्णरेखा नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है।
अत्यधिक वर्षा के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खरकाई नदी किनारे बसे लोगों को प्रशासन द्वारा सतर्क किया जा रहा है। 


वहीं पड़ोसी जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के धालभूम अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली खरकाई, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क है।


 धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के खरकाई नदी एवं स्वर्णरेखा नदी तट के 100 फीट की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। 

इस संबंध में धालभूम अनुमंडल दंडाधिकारी पीयूष सिन्हा ने सामान्य निषेधाज्ञा आदेश जारी की है। पारित आदेश के मुताबिक नदी तट के आसपास बिना सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के किसी भी व्यक्ति के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। नदी तट के आसपास किसी भी व्यक्ति द्वारा जानवरों को ले जाने व ले आने पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश 2 अगस्त अपराहन से 5 अगस्त 2023 पूर्वाहन तक प्रभावी रहेगा। सूत्रों के मुताबिक नदी का जलस्तर ओर भी बढ़ने की संभावना है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post