सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे एवं नगर पंचायत अंतर्गत मौजूदा टाउन हॉल भवन का सौंदर्यीकरण नवीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
इसके बाद उन्होंने खरकाई नदी तट पर स्थित माजणा घाट के निकट खुशनुमा स्थल का अवलोकन किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री चंपाई सोरेन वार्ड संख्या 2 में पांड्रा रोड के निकट स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयुष्मान भारत शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सरायकेला ऐतिहासिक पैलेस है। जिला मुख्यालय भी है। उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य,यातायात का जिक्र करते हुए कहा कि अब गांव से शहर तक एक बराबर नजारा देखने को मिलेगा। यह हेमंत सरकार की सोच है।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सांसद प्रतिनिधि राज बागची, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य के अलावे सिविल सर्जन विजय कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र गुप्ता, कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मी, आम जनता उपस्थित थे।



