चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कांग्रेस पार्टी कार्यालय जगन्नाथपुर में विजय खान जिला प्रभारी संगठन की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसमें संगठन को और अधिक कैसे मजबूत बनाया जाए जिसे लेकर बैठक किया गया। आगामी सिंहभूम लोकसभा चुनाव एवं जगन्नाथपुर विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा किया गया।
जिला प्रभारी संगठन खान के द्वारा भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।श्री सोनाराम सिंकु, विधायक जगन्नाथपुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर चंद्रशेखर दास, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, ललित कुमार दोराईबुरु, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथपुर सहित प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला संगठन प्रभारी आदरणीय विजय खां, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास एवं जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु की उपस्थिति में जगन्नाथपुर एवं नोआमुंडी प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मनजीत प्रधान नोआमुंडी प्रखंड अध्यक्ष एवं ललित दोराईबुरु जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष भी मौजूद रहे, खचाखच कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं जमीनी स्तर पर जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की बात कही गई, एवं आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद श्रीमती गीता कोड़ा को दुबारा जीत दिलाने का संकल्प लिया गया।



