चांडिल : युथ यूनियन फॉर वालंटियरी एक्शन संस्था सरायकेला ने नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह गांव बाल तस्करी पर जागरूकता अभियान चलाया। सरकारी संगठन युवा , सरायकेला के तत्वाधान मे युवा कार्यकर्ता सुकरंजन कुमार के द्वारा निमडीह प्रखंड के आदरडीह मे बाल तस्करी के खिलाफ जनजागरूक अभियान चलाया गया तथा कैंडल मार्च निकला गया।
युवा , सरायकेला के कार्यकर्ता अर्से से स्कूलों , आंगनबाड़ी , पंचायतो के अलावा घर-घर जाकर बच्चो की ट्रेफीकिंग और बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूक अभियान चला रहा है , और लोगो को बच्चो की ट्रैफिकिंग रोकने की शपथ दिला रहा है । इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे वार्ड सदस्य श्रीमती सुमित्रा कुमारी , तापस , बिद्देश्वर , शिशुपाल , दुलाल , बुलु , ज्योत्स्ना , कल्पना , सीतु , केशवती , गांव के लोगों ने भाग लिया।
