कोलहान डीआईजी नें किया चाईबासा सदर थाना का निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  कोल्हान प्रमंडल के पुलिस उप- महानिरीक्षक सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा (डी०आई०जी०)अजय लिंडा ने आज चाईबासा सदर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डी० आई०जी० द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए। जैसे ही डीआईजी का काफिला सदर थाना पहुंचा, वहां पुलिस जवानों द्वारा सम्मान गार्ड दिया गया। 

इसके बाद डीआईजी ने पुलिस जवानों के फिटनेस, वर्दी के रखरखाव सहित अन्य चीजों के बारे में जानकारी ली गई। 


जो कमी देखने को मिली उसे ठीक करने का निर्देश उन्होंने दिया। उन्होंने सदर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों से उनके पदस्थापन और कामकाज के बारे में जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान चाईबासा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो भी मौजूद रहे। डीआईजी ने सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार से माल खाना में सड़क के सामान के रखरखाव और माल खाना रजिस्टर के बारे में जानकारी ली। उन्हें कई दिशा-निर्देश भी दिए। 


डीआईजी ने थाना परिसर के भवनों, आवासीय भवन एवं थाना रिकार्ड का भी निरीक्षण किया। डी० आई० जी० अजय लिंडा द्वारा सदर थाना के कार्य को बेहतर बताया और लवित काण्डों के निष्पादन का निर्देश दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post