सरायकेला खरसावां जिला में आयुष्मान पखवाड़ा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय में  उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने कार्यालय कक्ष में "आयुष्मान पखवाड़ा" (21 जुलाई से 4 अगस्त 2023) के सफल क्रियान्वयन  को लेकर बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन सरायकेला को कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कार्य योजना निर्धारित करने तथा समय समय पर कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि डोर टू डोर सर्वे कराकर शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ना सुनिश्चित करे। 


आयुष्मान पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार कर योजनाओं से मिलने वाले लाभ, योजनाओं की प्रक्रिया इत्यादि के बारे मे जानकारी साझा कर लोगो को जागरूक करें।

इससे पहले कैपेसिटी बिल्डिंग झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी के सीनियर कंसलटेंट श्रीमती अनुपमा सिंह ने जिले में 21 जुलाई से 4 अगस्त तक संचालित आयुष्मान पखवाड़ा के सम्बन्ध मे जानकारी दी। उन्होंने बताया की जिले मे 6 लाख लोगो को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाना है। जिसके लिए लाभुक का नाम, आधार संख्या एवं थम इंप्रेशन कर  ई-के.वाइ.सी किया जा रहा है। परन्तु कुचाई, कुकड़ू समेत कई क्षेत्र मे ग्रामीण रूचि नहीं दिखा रहें है। 

बैठक में डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के झारखंड कोऑर्डिनेटर श्रीमती मोनिका राणा, जिला की टीम से डीपीएम निर्मल दास, अर्चना तिग्गा एवं अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post