स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं क्रांतिकारी वीर चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


चाईबासा ( सन्तोष वर्मा ) : सदर बाजार विश्वकर्मा मार्केट में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं क्रांतिकारी वीर चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। प्रताप कटियार में कहा कि दोनों महापुरुषों की जन्म जंयती पर नमन करता हूँ।स्वराज के अधिकार के लिए तिलक महाराज ने क्रांति की लौ प्रज्ज्वलित की जिससे आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा मिली। उन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण मातृभूमि को समर्पित कर युवा क्रांतिकारियों को एक वैचारिक शक्ति प्रदान की।

स्वतंत्रता आंदोलन के बीच लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी के महोत्सवों जैसे अनेक त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाना आरंभ किया जिससे लोगों में आत्मविश्वास का भाव जागृत हुआ। भारतीय इतिहास के निर्माण में उनका योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। अंग्रेजों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने वाले चंद्रशेखर आजाद जी ने अपनी शर्तों पर जीवन जिया और देश के लिए प्राणों की आहुति दे दी। वे निर्भीक साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। 

उनकी युवाओं को प्रेरित करने की क्षमता व शौर्यगाथा देश के स्वतंत्रता इतिहास में चिरस्मरणीय रहेगी।ऐसे महान क्रांतिवीर की जंयन्ती पर उन्हें भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूँ। आशिकी श्रद्धा सुमन अर्पण में रोहित मुंडा जगदीश निषाद पप्पू राय प्रदुमन महतो मोटू कारवां राजेश खंडेलवाल विजय रामतुरी प्रकाश महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post