तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई, चाईबासा के तीरंदाज रीता सावैंयां वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए इंडिया टीम में चयन


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई, चाईबासा के तीरंदाज रीता सावैंयां वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए इंडिया टीम में चयन हुई है। विगत 14 - 15 जून 2023 को कीट किस युनिवर्सिटी, भुवनेशवर मे आयोजित चयन प्रतियोगिता में राउंड रोबिन मैच के आधार पर टॉप स्थान प्राप्त की थी। आगामी 28 जुलाई से 8 अगस्त 2023 चाइना के चेंगदु शहर में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स मे भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। 


वर्तमान में रीता सावैंयां हरियाणा, सोनीपत नेशनल सेन्टर आफ एक्सीलेन्स( साई ) मे अभ्यास करती है। और साथ वे गुरुकाशी युनिवर्सिटी, तलवंडी सवो, भाटिन्डा, पंजाब मे पढ़ाई कर रही है। रीता सावैंयां का ये दूसरी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। वर्ष 2018  मार्च माह मे बांग्लादेश (ढाका) मे आयोजित  3rd asian archery championship मे टीम स्पर्धा मे भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।रीता सावैंयां, पिता श्री सुशील सावैंयां (किसान) माता श्रीमती सीनी कुई (गृहिणी)गांव -छोटा कोयता, डाकघर -कोकचो, थाना - तांतनगर, प्रखण्ड -तांतनगर, जिला -पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, झारखंड की रहने वाली है। 

बधाई एवं शुभरकर्मकार, देने वाले मे केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाड़ेया, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंकू, सलाहकार तेजनारायण देवगम, सिध्दार्थ पाडे़या, सहसचिव श्रीमती हीरामानी देवगम, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सावैंयां, श्रीमती सीता पाडे़या, श्रीमति रानी देवगम, समाजसेवी सुप्रभात कुसुम देवगम, सुधीर पाट पिंगुवा, सुभाष जोंको, ओलंपियन सह  अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक  माझी सावैंयां, ओलंपियन मंगल सिंह चांपिया, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री राजेंद्र गुइया सर, श्रीमती पूर्णिमा महतो, मोटाय सर,हरेन्द्र सर, बी एस राव सर, प्रकाश राम सर, शिशिर महतो सर, रीना मैडम, हरिश  चंद्र केराई, रेन्शो पुरती, करन  कर्मकार, साई मैडम, गंगाधर नाग, जानो पुरती एवं सुमित, रमेश, शीतल जारिका आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं। महर्षि महेन्द्र सिंकू, तीरंदाजी प्रशिक्षक, तुरतुंग तीरंदाजी केन्द्र।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post