डीएवी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में हेड ब्वॉय, हेड गर्ल, प्रीफेक्टस एवं सदन कप्तान का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री संजय सिंह, कमांडेंट , सीआरपीएफ 174 बटालियन एवं श्रीमती दिव्या सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कमांडेंट श्री संजय कुमार सिंह व दिव्या सिंह ने अपने कर - कमलों से बच्चों को बैच भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद के सपनों को साकार करने में डीएवी की भूमिका अहम है।

डीएवी से शिक्षा ग्रहण करने वाले नामचीन शख्सो का भी उल्लेख किया।प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने पाठेत्तर गतिविधियों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद नानाविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। हेड ब्वॉय के तौर पर यशराज व हेड गर्ल के तौर पर सुवानी कुमारी सहायक हेड ब्वॉय हंसराज  व सहायक हेड गर्ल आकृति पांडे को बैच प्रदान किया गया। 


विभिन्न सदनो के अंतर्गत मधुरम उपाध्याय, अनवेषा आश्वी ,मनीष मूंधड़ा, स्नेहा यादव, दीप चटर्जी, तृषा बोस ,रोहित पांडे, सुमन कुमारी,ओ३म आहूजा ,सुभद्रा अग्रवाल, कृष्णा चंद्रा,अररिया,समृद्ध सोनू, अनन्या चटर्जी , अपूर्व एक्का व तृषा दत्ता को बैच प्रदान किया गया। विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत वेद सिंघानिया, नीतू कुमारी, अभय मिश्रा, रितु प्रिया सामद, अनिक गुप्ता अर्श सिन्हा, स्वाति सौम्या गुप्ता और निकिता खंडेलवाल को बैच प्रदान किया गया। इसके अलावे प्रीफेक्ट निखर सलोनी, चंचल मूंधड़ा, अनमोल मुरारका, युवराज शर्मा, अहाना चंदा, अर्पिता राज, अयंक सिन्हा, शिखा सिंह, शुभम पोद्दार, निधि शर्मा, स्मिता हेंब्रम, कुमारी संध्या जयंतलाल,  नमन कुमार, प्राची अग्रवाल और प्राची कुमारी को भी बैच प्रदान किया गया। 


कक्षा सातवीं की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। श्रीमती वी एल वास्के ने शैक्षिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। 

इस  अवसर पर चयनित प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। कमांडेंट महोदय द्वारा सभी कप्तानों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। छात्राओं द्वारा  समूह गीत प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन साकिब सलीम ने किया।मंच संचालन वी एल‌ बास्के व  पौषाली चटर्जी ने किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post