सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : केंद्रीय विद्यालय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से सरायकेला केंद्रीय विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ समारोह आयोजित।
समारोह में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार वर्मा तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बी.के महंती उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिक्षिका सांतना मैती तथा अभिषेक कर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य, उपलब्धि, आवश्यकता के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में शिक्षक, अतिथिगण, अभिभावकों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में जैनेंद्र कुमार, ए.के मौर्य, प्रकाश कूईरी, नीलम कुमारी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावकगण उपस्थित थे।


