सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : ग्रामीण विकास मंत्रालय, भूमि संसाधन विभाग - भारत सरकार के तत्वाधान पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों द्वारा सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त श्री अरवा राजकमल व टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान कर भूमि रिकॉर्ड सुधार हेतु संचालित अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिला की टीम में अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार सिन्हा एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती सरोज तिर्की भी मौजूद रहे।

