चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सराईकेला के कार्यपालक अभियंता सुनील चंद्र नाथ अधीक्षण अभियंता बन जाने से प्रमण्डल में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत सहायक अभियंता संभू नाथ सिंह प्रभारी कार्यपालक अभियंता बनने के लिए एड़ी चोटी लगाने की सूचना प्राप्त हुई है। चर्चा का वाषय बना हूआ है कि इन दिनों शंभूनाथ सिंह आदिवासी कल्याण मंत्री के यहां डेरा जमाए हुए हैं। यह भी जानकारी मिली है की विभाग में भी सेटिंग गेटिंग कर रहें हैं।
विभागीय सूत्रों की माने तो श्री सिंह प्रभारी कार्यपालक अभियंता बनने में वरियता आड़े आ रही है, वहीं कार्यकाल भी चार साल होने को है, ऐसी स्थिति में मंत्री सूत्रों के अनुसार मंत्री पैरवी करने से कतरा रहे हैं। प्रमंडल में कार्यरत अन्य सहायक अभियंता से संभूनाथ सिंह राजनितिक पहुंच, पैरवी में आगे हैं। अब देखना है कि संभूनाथ सिंह प्रभारी कार्यपालक अभियंता बनने में सफल होंगे या नहीं, यह समय ही बतायेगा। प्रभारी कार्यपालक अभियंता बनने के दौड़ में संभू नाथ सिंह आगे। मंत्री को मैनेज करने में भी लगे हुए है। श्री सिंह वरियता में पिछड़ रहे हैं। लगभग चार साल से जमे होने के कारण विभाग में असमंजस।
