भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चंदन झा के अध्यक्षता में संपन्न हुई।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला कार्यालय में युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चंदन झा के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी प्रदीप मुखर्जी जी एवं भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी समूह के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी। बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर तथा वंदे मातरम का सामूहिक गान के साथ किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री रुपेश सिन्हा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से रामायण में भगवान राम को लंका तक पहुंचाने एवं जीत दिलाने में जिस तरह से सुग्रीव की सेना शामिल हुई उसी प्रकार युवा मोर्चा के के कार्यकर्ता को आगामी 2024 के चुनाव में माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को केन्द्र की सत्ता में बैठाने की जिममेवारी हम सभी की और हम अपनी जिम्मेवारी पूरी इमानदारी से निभाएंगे।

जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन को पश्चिमी सिंहभूम में मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी के सभी मोर्चों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का समय आ गया और हम सभी भाजपा कार्यकर्ता मिलकर 2024 का चुनाव जीतेंगे इसके लिए एक एक कार्यकर्ता को कमर कसनी होगी और हमें वह इतिहास फिर से दोहराना होगा कि कभी पश्चिमी सिंहभूम भारतीय जनता पार्टी की थी और अब आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी की रहेगी।

जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा जी ने कहा कि हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यह प्रण लेते हैं आगामी लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हो भाजपा ही जीतेगी और इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता तैयार हैं और जिला को और प्रदेश को आश्वस्त करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता अपने पुरी दम-खम को आने वाले चुनाव की तैयारी में झोंक देगी।

बैठक का स्वागत भाषण युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चंदन झा जी के द्वारा, मंच का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री सुभाष जौनपुर जी के द्वारा तथा धन्यवाद भाषण युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री गौतम महतो जी के द्वारा किया गया।


बैठक समाप्त होने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला कार्यालय के देखभाल करने वाले श्री रामा खलखो जी को आज पूरे सम्मान के साथ जिला अध्यक्ष श्री सतीश पुरी जी के द्वारा सेवा निर्विती प्रदान की गई, उनकी उम्र काफी हो गई थी और जो सभी को उम्र ढलने के बाद जो परेशानियां उत्पन्न होती है उसी वजह से उन्हें सेवा निर्वित किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post