प्रशिक्षु आईएएस ने सेरेंगसिया शहीद स्मारक का किया भ्रमण


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  राज्य परिबोध सत्र का प्रशिक्षण अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले में निर्धारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज दूसरे दिन भारतीय प्रशासनिक सेवा- 2022 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारियों ने टोंटो प्रखंड के सेरेंगसिया स्थित शहीद स्मारक का भ्रमण किया. परिभ्रमण के क्रम में प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने सरेंगसिया घाटी के अमर शहीदों के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

उन्होंने शहीद स्मारक समिति के सदस्यों से घाटी में हुए संघर्ष की कहानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर सभी परीक्ष्यमान अधिकारियों ने सेरेंगसिया के आसपास के क्षेत्रों का भी भ्रमण किया और प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लिया. उनके भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से भी स्वागत किया.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post