सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन सोमवार को सरायकेला खरसावां जिला आ रहे हैं। जिला में महामहिम का प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
महामहिम राज्यपाल का जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित कुमार विजय प्रताप राज्य संपोषित बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय (उत्कृष्ट विद्यालय) में कार्यक्रम है। यहां वे विद्यालय परिसर का भ्रमण एवं छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। इसके अलावे ग्राम साहिबगंज स्थित ओल्ड एज होम, संजय ग्राम स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, पंचायत भवन इटाकुदर में कार्यक्रम है। वे पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ संवाद एवं चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण करने वाले हैं। महामहिम का जिला में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किये। एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

